{"_id":"6aef1b26e95281a4bc0ebea2","slug":"action-on-illigal-minning-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174420-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में वन और खनन विभाग की नाक तले फल फूल रहा अवैध खनन का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में वन और खनन विभाग की नाक तले फल फूल रहा अवैध खनन का कारोबार
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पांच पर जगह-जगह लगे रेत के ढेर, कार्रवाई करने वाले विभाग बने मूकदर्शक
अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 24 घंटे में कार्रवाई के आदेश
निरसू से दत्तनगर तक एनएच किनारे अवैध रूप से रखी रेत की जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में इन दिनों खनन माफिया सक्रिय हो गया है। सतलुज नदी से खनन कर एनएच पांच पर जगह-जगह रेत के ढेर लगा दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि इतना सब होने के बावजूद वन और खनन विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। बीते लंबे समय से अवैध खनन का गोरख धंधा चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खनन विभाग ने केवल तीन डंपरों के चालान काटे हैं। हालांकि प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद एनएच पर रखी गई रेत को जब्त किया गया है, जिसे वजीर बावड़ी स्थित सरकारी भूमि पर रखा जाएगा। वहीं अवैध खनन पर निगरानी को लेकर सोलर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
रामपुर नीरथ से लेकर दत्तनगर और निरसू तक इन दिनों अवैध खनन हो रहा है। क्षेत्र में अवैध खनन और रेत के अनधिकृत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार रात अवैध रूप से निकाली गई रेत से लदे तीन डंपर को रामपुर बस अड्डे पर रोककर पुलिस ने कब्जे में लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रामपुर ने प्रशासन को रिपोर्ट दी है। प्रशासन के संज्ञान में यह मामला भी आया है कि युगवीन स्वीट शॉप और निरसू स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से रेत उतारी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के किनारे रेत का अनधिकृत भंडारण और बिक्री की जा रही है। इससे हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण होने के साथ यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जिला खनन अधिकारी और थाना रामपुर के एसएचओ के साथ समन्वय स्थापित कर निरसू से दत्तनगर तक एनएच और इसकी भूमि पर अवैध रूप से जमा या उतारी गई रेत की पहचान कर नियमानुसार जब्त करने को कहा गया है। जब्त रेत को वजीर बावड़ी के समीप सरकार की खाली जमीन पर स्थानांतरित किया जाएगा। यह जमीन लोक निर्माण विभाग के कब्जे में है। यहां खनन विभाग रेत को सुरक्षित अभिरक्षा में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। आदेश में आशंका जताई गई है कि बड़ी मात्रा में खुले में पड़ी रेत को असामाजिक तत्व रात के समय हटा सकते हैं या चोरी कर सकते हैं। इसलिए पूरी कार्रवाई आदेश प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान जब्त और स्थानांतरित की गई रेत की सूची, तस्वीरों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा सहित विस्तृत रिपोर्ट भी संबंधित कार्यालय और उच्च अधिकारियों को सौंपनी होगी। इसके अतिरिक्त जब्त रेत के अंतिम निपटारे तक उसकी निगरानी के लिए संबंधित स्थल पर पीटीजेड सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी पुलिस विभाग करेगा।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि खनन और वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। एनएच पर अवैध रूप से रखे गए रेत को हटाने के बारे में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खनन विभाग रामपुर के सहायक खनन अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि अवैध खनन के मामले में तीन डंपरों का चालान किया गया है।