{"_id":"67ab685804a357ff0306f9fc","slug":"action-on-illigal-mining-action-on-illigal-mining-rampur-hp-news-c-92-1-ssml1001-131888-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनन विभाग ने एक साल में काटे 234 चालान, 7.59 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनन विभाग ने एक साल में काटे 234 चालान, 7.59 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद भी जिले की खड्डों में रात के अंधेरे में किया जा रहा खनन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में खनन को लेकर खनन विभाग ने एक साल में 234 चालान काटकर 7.59 लाख जुर्माना वसूला है। खनन विभाग ने खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए जिले में सख्त कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीमों ने घुमारवीं की सीर खड्ड के करयालग और सुन्हाणी क्षेत्र में खड्डों की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। विभाग ने सुबह-शाम लगातार निगरानी शुरू कर दी है। खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ पिछले एक वर्ष में 234 चालान किए हैं। इनमें से 134 चालानों पर 7 लाख 59 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं, 100 चालान अभी लंबित हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस, वन विभाग, उद्योग विभाग और राजस्व विभाग को भी खनन रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्यादातर विभाग कार्रवाई करने से कतराते हैं। यही वजह है कि खनन माफिया बेखौफ होकर यह धंधा चला रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि खनन नहीं रुका तो जिले की पेयजल और सिंचाई योजनाएं ठप हो सकती हैं। उन्होंने खनन पर रोक लगाने के लिए अन्य विभागों से भी सख्त कदम उठाने की मांग की है। खनन अधिकारी बिंदिया ने लोगों से अपील की है कि खनन रोकने के प्रयासों में सहयोग करें। जहां भी खनन हो रहा है वहां की सूचना दें। विभाग इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।