फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   action againest prise

ठियोग में मनमाने दाम वसूलने वाले नौ दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

Fri, 24 Apr 2020 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में एक ओर लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है, ऐसे में कई दुकानदार मौके का फायदा उठाकर पैसे बटोरने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ठियोग में उपभोक्ताओं से सामान के तय दामों से अधिक वसूलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग ने नौ दुकानदारों पर ओवर चार्जिंग करने पर कार्रवाई अमल में लाते हुए उनका सामान सीज किया है। इस कार्रवाई के बाद शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ठियोग शहर में राशन और सब्जी की दुकानों पर अधिक कीमत में सामान बेचने वालों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और एपीएमसी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। शुक्रवार को जिला खाद्य निरीक्षक श्रवण कुमार ने अपनी टीम के साथ ठियोग शहर की सभी दुकानों पर छापे मारे गए। जिला खाद्य निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि ठियोग शहर में सब्जी और राशन की दुकानों पर कार्रवाई की गई है और कई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर सब्जी और खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। शहर में 9 दुकानदार ऐसे पाए गए हैं, जिनके पास सब्जियों के बिल भी नहीं थे और अधिक दाम वसूले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में 60 क्विंटल 28 किलोग्राम सब्जी और 78 किलोग्राम दाल सीज की गई है। उन्होंने कहा कि आपात के इस काल में जहां सभी लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए, ऐसे दौर में ये दुकानदार मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। इन दुकानदारों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इन पर जुर्माना भी किया जाएगा। इस मौके पर एपीएमसी सचिव देवराज कश्यप, ठियोग खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रंजना सूद भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed