{"_id":"5e3ee6fe8ebc3ee61f4e515e","slug":"acident-rampur-hp-news-sml3237094120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल के बटेवड़ा में ओल्टो कार गिरी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल के बटेवड़ा में ओल्टो कार गिरी, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के बटेवड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। जब एक आल्टो कार लंझोट से चौपाल की ओर आ रही थी। इसी बीच गाड़ी बटेवड़ा गांव में अचानक सौ मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में दंपत्ती सवार था। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दंपत्ती को खाई से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए चौपाल अस्पताल लाया गया। हादसे में दीक्षा ठाकुर (48) गांव लंझोट, तहसील चौपाल की मौत हुई है जबकि महिला के पति ज्ञान चंद ठाकुर पुत्र दया राम को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चौपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है जो चौपाल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।