{"_id":"690604fd85dadc293f065135","slug":"accused-sent-to-jail-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-147267-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार युवतियां भेजी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार युवतियां भेजी जेल
विज्ञापन
एक युवती पहले भी चिट्टे के मामले में हो चुकी है गिरफ्तार
विशेष टीम ने युवतियों ने बरामद किया था 12 ग्राम चिट्टा, 63,690 रुपये नगदी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। जुब्बल में चिट्टा और नगदी के साथ गिरफ्तार दोनों युवतियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। युवतियों को जहेल भेज दिया गया है। जुब्बल की युवती पहले भी चिट्टे के मामले में गिरफ्तार को चुकी है। दूसरी बार गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुख्ता सबूत मिलने पर इस मामले में कुछ अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
जुब्बल पुलिस थाना के तहत विशेष टीम ने पुराना जुब्बल के एक घर में छापामारी कर 12 ग्राम चिट्टा और 63,690 रुपये नगदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया था। इस मामले में स्थानीय युवती और एक हरियाणा के यमुनानगर की विवाहिता को गिरफ्तार किया था। स्थानीय युवती एक साल पहले खड़ापत्थर परांऊठी के बीच चिट्टे के साथ गिरफ्तार हो चुकी है। दूसरी बार गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि हरियाणा की युवती यहां पर बाहर से चिट्टे की सप्लाई पहुंचाती थी। स्थानीय युवती यहां पर इसका कारोबार एक नेटवर्क के माध्यम से चला रही थी। आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क के खिलाफ सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि दोनों युवतियों को जेल भेज दिया गया है।