{"_id":"64c5424283e473eae40947b4","slug":"accused-arrested-with-chitta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-3396-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में दो युवकों से पकड़ा 5.6 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में दो युवकों से पकड़ा 5.6 ग्राम चिट्टा
Sat, 29 Jul 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला में सफेद नशे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। युवा पीढ़ी लगातार नशे के जाल में फंस रही है। ठियोग पुलिस ने उपमंडल के बलग नैना सीमा क्षेत्र में दो युवकों से 5.6 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस का दल बलग नैना में नाके पर तैनात था। दो युवक यहां से गुजर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। पुलिस ने शक आधार पर उनकी तलाशी ली तो 5.6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान शशि (32) पुत्र श्याम लाल मेहता गांव शिला तहसील ठियोग, जिला शिमला और बृजेश (24) पुत्र जयराम चंदेल गांव बत्रा बागड़ी तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन