{"_id":"689b448883550c527a07f9bc","slug":"accused-arrested-for-raping-a-minor-child-rampur-hp-news-c-19-sml1055-583481-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
रोहड़ू। रोहड़ू के एक गांव में पांच साल के नाबालिग बच्चे के साथ मेकेनिक का काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। सूचना के बाद पीड़ित के परिजनोंं ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला दस अगस्त का है। पीड़ित के पिता ने पुलिस थाना रोहडू में शिकायत दी कि उनके घर पर एल्युमिनियम के दरवाजे की मरम्मत के लिए मेकेनिक आरोपी आसिफ मलिक निवासी सुभाष नगर नासिरपुर रोड मुजफफर नगर को बुलाया था। दिन के समय परिवार के लोग काम से बाहर थे। इस दौरान उसने पांच साल के बच्चे को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को बच्चे ने इस वारदात की जानकारी परिवार को दी। सोमवार को पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज की। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 8,18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।