{"_id":"5f1c65228ebc3e74a86cc129","slug":"accident-rampur-hp-news-sml3395700138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप दुर्घटनाग्रस्त; एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप दुर्घटनाग्रस्त; एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना के तहत रतनपुर में एक जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव तल्लाह डाकघर भागड़ा तहसील सुन्नी ने बताया कि जीप नंबर एचपी 63बी-1442 में ज्यूरी से रामपुर की ओर आ रहे थे। शनिवार सुबह करीब तीन बजे जैसे ही रतनपुर के समीप पहुंचे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब चालीस फीट नीचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में योगेश शर्मा पुत्र टिकम राम गांव लालसा डाकघर डंसा तहसील रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक खुशवंत सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह गांव धारगौरा, अजय कुमार पुत्र रमेश गांव तल्लाह तहसील सुन्नी, राजपाल पुत्र धीरत राम गांव भुट्टी धार डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू, सुनील कुमार पुत्र नेकराम गांव भागड़ा डाकघर भराड़ा तहसील सुन्नी और नरेंद्र कुमार पुत्र देवराज गांव तल्लाह तहसील सुन्नी जिला शिमला घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि रतनपुर के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत गई, जबकि पांच घायल हैं। घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।