फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 21 Apr 2020 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपतहसील कोटगढ़ की शमाथला पंचायत के कंडा संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह एक निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हल्याणा कंडा मार्ग से एक कार संख्या एचपी 62 सी 1026 करीब सौ मीटर नीचे लुढ़क कर कोटगढ़ रोड पर जा पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से कार में सवार पति और पत्नी को तुरंत घायल अवस्था में रामपुर अस्पताल के लिए रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चालक रणधीर मेहता (59) पुत्र वीर सिंह मेहता गांव शमाथला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी पत्नी अनीता मेहता (52) का इलाज रामपुर अस्पताल में चल रहा है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कंडा मार्ग पर एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed