फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

कोटखाई के बागड़ा में कार दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोग घायल

Fri, 13 Mar 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू)। कोटखाई-गुम्मा के बीच बागड़ा में कार दुर्घटनाग्रस्त होने सेसवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के समय पांच सीट वाली कार में 9 लोग सवार थे। हादसा वीरवार दोपहर बाद हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटखाई से शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार में सवार प्रगतिनगर कॉलेज के छात्र व कुछ कारोबारी कोटखाई से गुम्मा की ओर जा रहे थे। चालक का नियंत्रण खोने से कार बागड़ा के समीप गहरी खाई में लुढ़क गई। सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को गिरि खड्ड के किनारे से उठा कर सड़क तक पहुंचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से सभी घायलों का शिमला रेफर किया गया है। घायलों की पहचान हर्ष बंसल (18) पुत्र रेशमी दास गांव करलटू डाकघर दुर्गापुर तहसील शिमला, साहिल (17) पुत्र राकेश कुमार गांव ग्लेहा डाकघर ग्लेहा तहसील कोटखाई, आर्यन (18) पुत्र प्रेम लाल गांव थरोला तहसील कोटखाई, धीरज (19) पुत्र दया राम गांव मलावन डाकघर माघू तहसील अर्की, हर्ष वर्मा (17) पुत्र कांशी राम शिमला, मुनीद चौहान (23) पुत्र जीत राम चौहान गांव बखोल डाकघर बखोल तहसील कोटखाई,
विज्ञापन

उज्ज्वल चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान गांव ढांगवी तहसील कोटखाई, कार चालक सचिन (19) पुत्र तारा चंद गांव जनोल डाकघर रावला क्यार तहसील कोटखाई, निखिल (17) पुत्र शमशेर सिंह गांव, डाक घर भोलाड़ तहसील जुब्बल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी कोटखाई लायक राम ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बरागटा ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में घायल सभी व्यक्तियों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रशासन को तुरंत आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed