{"_id":"5dfe51ad8ebc3e87ca32eeb4","slug":"accident-rampur-hp-news-sml3184528141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलाड में कार खाई में जा गिरी, चालक की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलाड में कार खाई में जा गिरी, चालक की मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाली मंगलाड खड्ड के पास शुक्रवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को हादसे की पता शनिवार को चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात एक कार संख्या एचपी 06 सी 4144 ज्यूरी से रामपुर की ओर आ रही थी। झाकड़ी के साथ लगती मंगलाड खड्ड के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार नेशनल हाईवे पांच से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के बुरी तरह से परखचे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान मनीष कुमार, पुत्र बीरू निवासी नेपाल जो ज्यूरी क्षेत्र में रहता था के रूप में हुई है। पुलिस को हादसे की सूचना शनिवार को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।