फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accident on Chaura-Gharshu road, Accident in Chhota Kamba, Kinnaur

Rampur Bushahar News: सड़क से 300 मीटर नीचे खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत, दो घायल

Sun, 24 Nov 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accident on Chaura-Gharshu road, Accident in Chhota Kamba, Kinnaur
छोटा कंबा में दुर्घनाग्रसत पिकअप
चौरा-घरशु मार्ग पर छोटा कंबा में दोपहर एक बजे पेश आया हादसा
विज्ञापन

एक घायल खनेरी अस्पातल में उपचाराधीन, दूसरा शिमला किया रैफर

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार खंड के चौरा घरशु मार्ग पर छोटा कंबा के पास मायगने में एक बोलेरो कैंपर 300 मीटर खाई में जा गिरी और दूसरी सड़क पर पहुंच गई। इस हादसे में एक की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर एचपी 26ए, 3268 चौरा से घरशु की ओर सामान लेकर जा रही थी। जैसी ही बोलेरो कैंपर छोटा कंबा पहुंची, तो कैंपर 300 मीटर नीचे गिर गई और दूसरी सड़क पर कोटामोड़ के पास जा पहुंची। सूचना मिलते ही छोटा कंबा के ग्रामीणों ने घायलों को छोटे वाहनों के माध्यम से चौरा तक पहुंचाया। उसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से रामपुर भेजा गया। दुर्घटना में किन्नौर जिला की तहसील निचार के गांव घरसु का 38 वर्षीय संजीव कुमार , पुत्र प्रकाश चंद की मौत हो गई है। हादसे में घायल किन्नौर जिला के नाथपा गांव के 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र तारा चंद का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं कुल्लू जिला की तहसील निरमंड के गांव बांदल के 39 वर्षीय रमेश पुत्र सुनी लाल को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed