{"_id":"611161de8ebc3e7cd20233d4","slug":"accident-near-kupavi-manvi-kenchi-six-people-injured-rampur-hp-news-sml379876778","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवी में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवी में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब वाहन बनाह से गौंठ वाया तरांह जा रहा था। इसी बीच मानली कैंची में चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 50 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। इसमें दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान निक्का राम पुत्र मांउ, रीता पत्नी रामलाल, मीरा पत्नी भगतराम ग्राम गोंठ, दुर्मा पत्नी बस्तीराम ग्राम हरनाह, शीतल पुत्री सुंदर ग्राम लोहानधार और मस्तु पत्नी सुंदर सिंह ग्राम लोहानधार तहसील कुपवी के तौर पर हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुपवी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल निक्काराम और रीता को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है जबकि अन्यों को छुट्टी दे दी गई है।
डीएसपी चौपाल राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुपवी राजेंश शर्मा ने गंभीर रूप से घायल निक्काराम और रीता देवी को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है।