{"_id":"6731f4d423118d49bb02ca26","slug":"accident-in-pujarli-4-accident-in-mahaindali-rohru-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-124563-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेवा कैंची में कार खाई गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेवा कैंची में कार खाई गिरी, पांच घायल
विज्ञापन
पुजारली-4 से महैंदली आते समय सुबह चार बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। नावर क्षेत्र के अंतर्गत सेवा कैंची में सोमवार सुबह एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, हादसे का कारण लापरवाही से गाड़ी चलाना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। जब ऑल्टो कार एचपी 10बी- 4944 पुजारली-4 से महैंदली की ओर जा रही थी। कार सैवाकैंची के पास सड़क से 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान चालक टिक्कर तहसील के सेयाओ निवासी 40 वर्षीय अनुप पुत्र वाल बहादुर जिंटा, 35 वर्षीय पूजा पत्नी अनुप जिंटा, रोहड़ू की मंडारली निवासी 57 वर्षीय गोविंदी पत्नी स्वर्गीय कंवर सिंह, रोहड़ू की मंडारली 10 वर्षीय सुहाना पुत्री मुकेश और पांच वर्षीय राहित्य पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू में प्राथमिक उपचार दिया गया। डीएसपी राेहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि हादसे में पांच घायल हुए हैं। लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हादसा पेश आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।