फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ABVP unit opened front regarding the problems of Rampur CollegeABVP unit opened front regarding the problems of Rampur College

अतिथि शिक्षक भर्ती का फैसला वापस ले सरकार : एबीवीपी

Fri, 07 Feb 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
ABVP unit opened front regarding the problems of Rampur CollegeABVP unit opened front regarding the problems of Rampur College
रामपुर कॉलेज में एबीवीपी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान। संवाद
कॉलेज की समस्याओं को लेकर इकाई ने खोला मोर्चा
विज्ञापन


विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

यूनिवर्सिटी में राजनीति बंद करने और शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी न करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इकाई ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इकाई ने शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में इकाई ने प्रदेश सरकार से जहां छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई है, वहीं उन्होंने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक भर्तियां शीघ्र करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा सरकार ने अतिथि शिक्षक भर्ती का जो फैसला लिया है, उसे वापस लेने की मांग भी रखी। इकाई अध्यक्ष आयुष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी करना बंद करे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावित रूप से धरातल पर उतारा जाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ राजनीति करना बंद करे। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और हिमाचल प्रदेश विवि शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग उठाई है। इसके अलावा प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय में शोधार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान करने की भी मांग की। साथ ही कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाए। साथ ही कॉलेज के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग उठाई। इस दौरान एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश के छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तीन सौ के करीब हस्ताक्षर प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed