फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ABVP raised the demand to open the cancelled Sanskrit College

Rampur Bushahar News: एबीवीपी ने निरस्त संस्कृत कॉलेज को खोलने की उठाई मांग

Wed, 13 Aug 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर लोक निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने निरस्त संस्कृत महाविद्यालय को फिर खोलने की मांग उठाई है। साथ ही रामपुर महाविद्यालय के जनजातीय छात्रावास को सुधारने, महाविद्यालय में पत्रकारिता जनसंचार, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाविद्यालय की समस्याओं और मांगों को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा। इकाई के जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि रामपुर महाविद्यालय में शिमला, कुल्लू और किन्नौर के हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पढ़े शिक्षकों के पदों के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने छात्रों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed