फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   abvp hoisting national flage in 7500 villages in 75th independence day

स्वतंत्रता दिवस पर 7500 गांवों में तिरंगा फहराएगी एबीवीपी

Sat, 17 Jul 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वतंत्रता उत्सव को प्रदेश के हर जन-जन के साथ मनाएगी। इस उपलक्ष्य पर अभियान के तहत संगठनात्मक किन्नौर और रामपुर में एबीवीपी 485 गांव में पहुंचेगी और तिरंगा झंडा लहराएगी। यह बात एबीवीपी रामपुर जिला के संयोजक एवं अभियान के प्रांत सह संयोजक प्रदीप ठाकुर ने रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने प्रांत स्तर पर टीमों का गठन किया है। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए असंख्य वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में हिस्सा लिया और अपने प्राणों की आहुति दी। इसके परिणामस्वरूप ही स्वतंत्र भारत का सपना साकार हुआ था।
विज्ञापन

इन सबको याद करते हुए आजादी के 75 वर्षों का एहसास देश के प्रत्येक नागरिक को हो, इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एबीवीपी प्रदेश के 7500 गांवों में तिरंगा झंडा फहराएगी। इस मौके पर सचिव और शैलजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed