{"_id":"6ab3da0174e05a7b1e070915","slug":"abvp-condemns-carrying-weapons-into-the-vice-chancellors-office-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170497-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुलपति कार्यालय में हथियारों संग जाने की एबीवीपी ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुलपति कार्यालय में हथियारों संग जाने की एबीवीपी ने की निंदा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में एसएफआई के कार्यकर्ता की ओर से कथित रूप से हथियार लेने जाने की एबीवीपी ने कड़ी निंदा की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब कुलपति कार्यालय ही सुरक्षित नहीं है, तो आम विद्यार्थी, प्राध्यापक और कर्मचारी कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले भी विद्यार्थी परिषद के दो कार्यकर्ताओं पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ था। इस हमले में वे घायल हुए थे। नैंसी अटल ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने हिंसक गतिविधियों में शामिल तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की अपील की। नैंसी अटल ने विद्यार्थियों से हिंसक तत्वों से दूरी बनाए रखने का आग्रह भी किया।