फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   About 14 lakh boxes of apples reached 11 markets of the country and state from Kinnaur.

Rampur Bushahar News: किन्नौर से देश-प्रदेश की 11 मंडियों में पहुंची करीब 14 लाख सेब की पेटियां

Fri, 04 Oct 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
बागवानों की पहली पसंद बना दिल्ली, अब तक पहुंची 4,59,832 सेब की पेटियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर से इस बार देश-प्रदेश की 11 विभिन्न मंडियों में 14 लाख, 40हजार, 971 सेब के बॉक्स पहुंच चुके हैं। वहीं, सबसे अधिक पेटियां दिल्ली की सेब मंडी 4,59,832 पहुंची हैं। दूसरे नंबर पर बिथल, बायल सेब मंडी में 3,36,590 सेब की पेटियां पहुंची और तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ सेब मंडी है, जहां 2,60,746 सेब की पेटियां बिकने को पहुंची हैं। किन्नौर से देश-प्रदेश की 11 विभिन्न मंडियों में अब तक 14 लाख, 40हजार, 971 सेब की पेटियां और 6168 सेब के बैग 6787 वाहनों के जरिये मंडी पहुंचाए गए हैं। हालांकि, मौसम की मार से किन्नौर के बागवान नाखुश हैं। उद्यान विभाग किन्नौर से मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर सेब मंडी में अभी तक 22,379 सेब की पेटियां 249 गाड़ियों के माध्यम से बिकने को पहुंची हैं। शिमला सेब मंडी में 57 गाड़ियों से 12,106, सोलन सेब की मंडी में 160 वाहनों से 34,188, चंडीगढ़ सेब मंडी में 850 गाड़ियों के जरिये 26,0746, दिल्ली सेब मंडी में सबसे अधिक 953 वाहनों से 4 लाख 59 हजार 832, मुंबई सेब मंडी में 377 गाड़ियों से 18,0989, सैंज और खेगसू सेब मंडी में 310 गाड़ियों से 31,365, मतियाना सेब मंडी में 217 वाहनों से 37,098, परमाणु सेब मंडी में 121 गाड़ियों के माध्यम से 30,745, नारकंडा में 203 गाड़ियों के जरिये 34,933 सेब की पेटियां बिकने को पहुंची हैं। कल्पा ब्लॉक से अब तक मंडियों में 3,93,747 सेब की पेटियां, निचार ब्लॉक से 7,25,917 और पूह ब्लॉक से 3,21,307 सेब की पेटियां मंडियों में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed