फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aavya Singh of Kufar Bagh scored 99.76 percent marks in JEE Main exam.

Rampur Bushahar News: कुफर बाग के आव्य सिंह ने जेईई मेन की परीक्षा में लिए 99.76 प्रतिशत अंक

Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aavya Singh of Kufar Bagh scored 99.76 percent marks in JEE Main exam.
आव्य सिंह मेहता
कोटखाई (रोहड़ू) । उपमंडल कोटखाई के गांव कुफर बाग के आव्य सिंह मेहता जेईई मेन की परीक्षा 99.76 अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। अब आव्य का दूसरा लक्ष्य जेईई एडवांस को क्रेक करके एक प्रतिष्ठित आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है। इस उपलब्धि के लिए आव्य ने अपने कोचिंग संस्थान व अपने माता पिता को श्रय दिया है। पराली बदरूनी पंचायत के प्रधान भूप सिंह ने बताया कि हरिंद्र सिंह मेहता के बेटे आव्य सिंह मेहता ने गांव का नाम रोशन किया है। आव्य ने अपनी प्राथमिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से हासिल की है। इसके बाद कोचिंग एस्पायर से ली है। उन्होंने जेईई की परिक्षा पहले ही प्रयास में पास की है। आव्य को यह प्रेरणा अपने बड़े भाई औजस सिंह मेहता से मिली है। उनका बड़ा भाई भी कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed