फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aani Mela will start from May 7, MLA Lokendra Kumar will inaugurate it

Rampur Bushahar News: आनी मेला 7 मई से, विधायक लोकेंद्र कुमार करेंगे शुभारंभ

Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Aani Mela will start from May 7, MLA Lokendra Kumar will inaugurate it
आनी मेले को लेकर मेला कमेटी ने की प्लॉटों की मार्किंग। स्रोत : मेला कमेटी
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह 10 मई को करेंगे समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जिला स्तरीय आनी मेला इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय मेला 7 से 10 मई तक रानी बेहड़ा स्थित मेला मैदान में आयोजित होगा। वीरवार को मेला कमेटी ने प्लॉटों की मार्किंग की। मेले में क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव, बयुंगली नाग देवता, देवरी नाग देवता, पनेउई नाग देवता और कुलक्षेत्र महादेव आदि शिरकत करेंगे। मेले का आयोजन स्थानीय पंचायत की ओर से प्रशासन, पंचायती राज संस्थाओं और क्षेत्र की जनता के सहयोग से किया जा रहा है। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि मेले में डोम और झूले का आवंटन कर दिया गया है। डोम का किराया सात लाख पांच हजार और झूले का किराया दो लाख रुपये तय हुआ है। इसके अलावा मेला स्थल में प्लॉट आवंटन को लेकर वीरवार से स्थान चिह्नित करने और प्लॉट आवंटन का कार्य शुरू हो गया है। लाल सिंह ने बताया कि 7 मई को मेले का शुभारंभ आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार करेंगे, जबकि 10 मई को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह मेले के समापन पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। प्रधान लाल सिंह ने बताया कि आनी मेले के सफल आयोजन को लेकर 3 मई और 4 मई को बैठकें रखी गई हैं। इसमें सात, आठ और नौ मई की रात को होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों, स्टार नाइट्स के कलाकारों के अलावा दिन के कार्यक्रमों, शुभारंभ और समापन समारोह के मुख्यातिथि सहित मेले के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed