फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aani kullu bus service closed since two month

आनी-कुल्लू वाया शिमला बस सेवा दो महीने से ठप

Thu, 10 Feb 2022 07:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। बीते दो माह से कुल्लू से आनी वाया शिमला रूट पर चलने वाले एचआरटीसी की बस सेवा ठप पड़ी है। इससे क्षेत्र की हजारों जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार, आनी के विधायक और परिवहन निगम पर तंज कसते हुए कहा कि कुल्लू से आनी वाया शिमला बस को पिछले दो माह से बंद रखने से क्षेत्र की हजारों लोगों को परेशानी में डाल दिया है। आनी क्षेत्र के लिए शिमला से दोपहर के बाद चलने वाली यह एकमात्र बस सेवा है, जो बंद रखी जा रही है। यह स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर, प्रदेश सरकार और परिवहन निगम की बड़ी अनदेखी का दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर को तो स्थानीय जनता के दुख को समझना चाहिए था।
विज्ञापन

सरकार और परिवहन निगम के समक्ष इस बंद पड़ी बस सेवा को बहाल करने की मांग रखनी चाहिए थी। शर्मा ने प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग से बस सेवा को जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर दो दिनों में यह बस सेवा फिर से शुरू नहीं की गई तो जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने रविवार को बस सेवाएं बंद रखने पर भी कड़ी चिंता जताई। क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक कुल्लू डीके नारंग ने बताया कि बर्फबारी के कारण समस्याएं पेश आ रही थीं। दो-तीन दिनों में बस सेवा फिर से उक्त रूट पर सुचारु रूप से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed