फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aam Aadmi Party will constitute the district executive on 30th

Rampur Bushahar News: आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी का गठन 30 को करेगी

Sun, 28 Sep 2025 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन कर रही है। आम आदमी पार्टी किन्नौर के संयोजक मनीष नेगी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर 30 को रिकांगपिओ में बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीकांत चौहान करेंगे। नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मानना है कि संगठन की मजबूती ही राजनीतिक परिवर्तन की असली ताकत है। किन्नौर जैसे दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्र में संगठन की मजबूत मौजूदगी प्रदेश की राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगी। यह कार्यकारिणी न केवल स्थानीय मुद्दों को उजागर करेगी, बल्कि आम आदमी पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी। इस विशेष बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य सुझाव व विचार संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होंगे। आम आदमी पार्टी को पूरा विश्वास है कि किन्नौर की यह कार्यकारिणी आगामी समय में प्रदेश स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article