फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A tree plantation drive was conducted in Narkanda under the leadership of the Sessions Judge, Rampur

Rampur Bushahar News: न्यायाधीश ने थामी पर्यावरण संरक्षण की डोर, 80 पौधे रोपे

Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार की अगुवाई में नारकंडा में चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तर्ज पर सत्र न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार की अगुवाई में पर्यटन नगरी नारकंडा में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान देवदार, खनोर समेत कई प्रजातियों के 80 पौधे रोपे गए। इस दौरान सत्र न्यायाधीश मदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाने और इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण अभियान में भाग लिया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अजय ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर, उनकी समुचित देखभाल कर ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रण भी दोहराया। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी अरुण कुमार, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, महिला मंडल और युवक मंडलों के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed