फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A three-storey house in Kumarsain's Karevathi Panchayat was razed to the ground.

Rampur Bushahar News: कुमारसैन की करेवथी पंचायत में तीन मंजिला मकान जमींदोज

Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A three-storey house in Kumarsain's Karevathi Panchayat was razed to the ground.
कुमारसैन की करेवथी पंचायत में जमींदोज हुआ तीन मंजिला मकान। संवाद
आपदा प्रभावित पांच घरों को करवाया खाली
विज्ञापन

तीन सप्ताह से लगातार धंस रही भूमि, भूस्खलन के लिए विभाग को ठहराया जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की करेवथी पंचायत में वीरवार को तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। 19 दिन पहले गांव के चार अन्य घरों को खतरा भांपते हुए खाली करवाया गया था। प्रभावितों का आरोप है कि गांव से ऊपर लोक निर्माण विभाग की सड़क है, जिसमें निकासी नालियां न होने के कारण बरसात का पानी गांव में घुसा और कई घरों को खाली करवाना पड़ा। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन और सरकार से राहत की गुहार लगाई है। करेवथी पंचायत के गांव मलहाणा में वीरवार दोपहर बाद तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस मकान के 21 कमरे थे। बीते दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है। 19 दिन पहले प्रशासन ने गांव के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पांच घरों को खाली करवाया था। इसके बाद से यह परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। यहां भूस्खलन से ग्रामीणों की कृषि भूमि और बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। वीरवार को गांव के चुन्नी लाल का तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। चुन्नीलाल ने कड़ी मेहनत कर अपनी जीवन की पूंजी इस मकान के निर्माण में लगाई, जो आज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इसके अलावा गांव के प्यारे लाल, पन्ना लाल, मोहन लाल और केवल राम के घरों को भी खाली करवाया गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत और तिरपाल उपलब्ध करवाए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की नाकामी के कारण आज उन्हें अपना घर छोड़ कर खुले आसमान के नीचे आना पड़ा है। यदि विभाग समय रहते सड़क पर निकासी नालियों का निर्माण करता, तो गांव को खतरा पैदा न होता। शुक्रवार को स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद कंवर ने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और पीड़ित परिवारों को 11-11 हजार रुपये की राशि और खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावितों की हर संभव मदद करेंगे। क्षेत्र में यातायात को बहाल करने का भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उधर, एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा ने कहा कि करेवथी पंचायत के आपदा पीड़ितों को प्रशासन की ओर से तिरपाल और पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करेगा।

कुमारसैन की करेवथी पंचायत में जमींदोज हुआ तीन मंजिला मकान। संवाद

कुमारसैन की करेवथी पंचायत में जमींदोज हुआ तीन मंजिला मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article