{"_id":"686d0b04cdf147b18601d791","slug":"a-strong-demonstration-was-held-in-rampur-college-campus-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-138845-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एचपीयू की वेबसाइट हैकिंग पर भड़की एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एचपीयू की वेबसाइट हैकिंग पर भड़की एसएफआई
विज्ञापन
एसएफआई इकाई रामपुर के कार्यकर्ता प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैकिंग पर विरोध प्रदर्शन करत
रामपुर काॅलेज परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
कहा-प्रशासन की साइबर सुरक्षा विफलता हुई उजागर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो जाने की घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन की गंभीर लापरवाही और तकनीकी अव्यवस्था को उजागर किया है। घटना के खिलाफ एसएफआई ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। एसएफआई शिमला के जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने बताया कि दो जुलाई को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों को एक संदिग्ध गतिविधि का पता चला। बाद में पुष्टि हुई कि वेबसाइट को अज्ञात हैकरों ने हैक कर लिया है और कई अहम सेक्शन तक पहुंच बाधित हो गई थी। छात्रों का शैक्षणिक डाटा, परीक्षा संबंधी सूचनाएं और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि न केवल प्रशासन की तकनीकी विफलता है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो पहले से कोई साइबर सुरक्षा प्रबंध किए थे और न ही हैकिंग के बाद समय रहते छात्रों को कोई स्पष्ट जानकारी दी। एसएफआई इकाई सचिव दिव्या ने बताया कि एचपीयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की वेबसाइट का हैक होना बेहद गंभीर मामला है। यह दर्शाता है कि प्रशासन न तो साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर है और न ही छात्रों की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने को लेकर है। एसएफआई ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इसके ऊपर कार्रवाई करें और यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसा नहीं करता है, तो एसएफआई छात्रों को एकत्रित कर आंदोलन तैयार करेगी।