फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A souvenir of the history and culture of gods and goddesses will be published.

Rampur Bushahar News: देवी-देवताओं के इतिहास, संस्कृति की स्मारिका होगी प्रकाशित

Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A souvenir of the history and culture of gods and goddesses will be published.
आनी में आयोजित बैठक में भाग लेने वाले विभिन्न देवी-देवताओं के कारदार, मंदिर कमेटियों के प्रधान
आनी में देव संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैठक में मंथन
विज्ञापन

एसडीएम ने मंदिर समितियों को दिए निर्देश
पर्यावरण, स्वच्छता और नशा मुक्ति पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में देव संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, नशा मुक्ति और स्वच्छता जैसे विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने की। इसमें क्षेत्र के देवी-देवताओं के कारदारों, मंदिर कमेटियों के प्रधानों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में एसडीएम ने मंदिर समितियों को अपने-अपने देवी-देवताओं के इतिहास, संस्कृति और मान्यताओं को लिखित रूप में संकलित कर स्मारिका प्रकाशित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इसमें केवल सत्यापित दंतकथाओं और प्रमाणित तथ्यों को ही शामिल किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक सही जानकारी पहुंच सके।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी मंदिर समितियों को पंजीकरण करवाने की सलाह दी गई। इससे भविष्य में किसी भी प्रकार के विवादों के समाधान में आसानी हो सके। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए एसडीएम ने जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया और पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेने को कहा। इस दौरान विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नशे की बढ़ती समस्या पर भी चिंता जताई गई। इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। एसडीएम ने कहा कि संभावित आपदाओं के समय मंदिर समितियां सतर्क रहें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने सुझाव दिया कि आपदा के दौरान मंदिरों के सराय भवन जरूरतमंदों के लिए खुले रखे जाएं, ताकि किसी को भी बेघर न रहना पड़े।

बैठक में शमशरी महादेव मंदिर, पनेउई नाग देवता, महिषासुर मर्दिनी पछला दुर्गा देवरी, बैहनी महादेव, खेगसू स्थित कुष्मांडा मंदिर, बयूंगल के शगोगी स्थित कुईकंडा नाग देवता, दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी, कुलक्षेत्र महादेव नाग गडुमी, बूढ़ी नागिन सरेउलसर, बाड़ी दुर्गा माता, पटारना और अर्था देवता सहित विभिन्न मंदिर समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed