फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A series of meetings began in Chaupal and Nerwa.

Rampur Bushahar News: चौपाल और नेरवा में बैठकों का दौर शुरू

Wed, 22 Apr 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चौपाल में महिलाओं की रहेगी अहम भूमिका
विज्ञापन

अध्यक्ष पद सहित चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
नेरवा में अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से मुकाबला रोचक
सोशल मीडिया बना प्रचार का नया माध्यम
आरक्षण से बदले चुनावी समीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चौपाल और नेरवा नगर पंचायतों में बैठकों और जनसंपर्क का दौर तेज हो गया है। संभावित उम्मीदवारों ने अपनी प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। इस बार पारंपरिक प्रचार के साथ-साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, जिससे चुनावी माहौल और सक्रिय हो गया है।
उम्मीदवार व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोगों तक पहुंच बना रहे हैं। चौपाल नगर पंचायत में इस बार महिलाओं की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। सात वार्डों में से वार्ड नंबर 1 अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जाति महिला और वार्ड 4, 6 व 7 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद भी लगातार दूसरी बार महिला के लिए आरक्षित होने से महिला नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं नेरवा नगर पंचायत में इस बार मुकाबला और रोचक होने की संभावना है। यहां अध्यक्ष पद को अनारक्षित (सामान्य) किए जाने से पुरुष दावेदारों में भी सक्रियता बढ़ गई है। इससे राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं। नेरवा में वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड 6 और 7 महिला वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। शेष चार वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न स्तरों पर लोगों से संपर्क साधकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। हालांकि, चुनावी तस्वीर नामांकन प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही इस सक्रियता ने चुनाव को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed