Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A quintal of bad sweets caught in Rampur, destroyed on occasion

Rampur Bushahar News: रामपुर में पकड़ी एक क्विंटल खराब मिठाई, मौके पर की नष्ट

Wed, 04 Nov 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A quintal of bad sweets caught in Rampur, destroyed on occasion
रामपुर में मिठाई की दुकान का निरीक्षण करने पहुंची खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी ​शिमला प्रिया नेगी। सं
. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न दुकानों से लिए 10 नमूने, जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

. मिष्ठान विक्रेताओं में मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। त्योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने रामपुर बाजार में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने विभिन्न मिष्ठान भंडारों से करीब एक क्विंटल खराब मिठाई पकड़ी, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, विभिन्न दुकानों से मिठाइयों के 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिमला प्रिया नेगी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को रामपुर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में स्थित मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुकानों के साथ-साथ उन स्थानों का भी जायजा लिया, जहां मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। टीम को विभिन्न मिष्ठान भंडारों में करीब एक क्विंटल खराब मिठाई मिली, जिसे तत्काल नष्ट करवाया गया। इसके अलावा दुकानों से मिठाइयों के 10 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया नेगी ने मिठाई विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी सूरत में खराब या मिलावटी मिठाइयां न बेचीं जाएं। दुकानों और मिठाई तैयार करने वाली कार्यशालाओं में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने हलवाइयों को मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले तेल को तीन बार से अधिक उपयोग न करने की सख्त हिदायत भी दी। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने, उनकी गुणवत्ता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।



रामपुर बाजार की विभिन्न मिठाई की दुकानों से 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा मिष्ठान भंडारों में मिली करीब एक क्विंटल खराब मिठाई को नष्ट करवाया गया है। विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़े सभी निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रिया नेगी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article