{"_id":"6a786c30cde30a1d7b06fa99","slug":"a-plan-to-collect-garbage-from-homes-and-shops-has-been-launched-in-jury-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166809-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 6:00 बजे बज रही सीटी, उठ रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 6:00 बजे बज रही सीटी, उठ रहा कूड़ा
विज्ञापन
ज्यूरी पंचायत में घरों और दुकानों से कूड़ा उठाने की योजना हुई शुरू
पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार आने की जगी उम्मीद
एनएच-पांच पर मंगलाड में कूड़ा संयंत्र में हो रहा कचरे का निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की ज्यूरी पंचायत में घरों और दुकानों से कूड़ा उठाने की योजना शुरू हो गई है। सुबह 6:00 बजे सफाई कर्मी ज्यूरी के अलग-अलग वार्डों में गाड़ी लेकर पहुंच रहे हैं। सफाई कर्मचारी लोगों को संकेत देने के लिए सुबह-सुबह सीटी बजा रहे हैं और कूड़ा-कचरा उठा रहे हैं। सीटी की आवाज सुनते ही लोग कूड़ा लाकर कर्मियों को दे रहे हैं। ज्यूरी में पंचायत की इस पहल से सफाई व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है। पंचायत का सारा कूड़ा-कचरा नेशनल हाईवे-पांच पर मंगलाड के पास लगे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है और निपटारा किया जा रहा है। यहां छंटनी कर प्लास्टिक को क्रश कर उसका पीस बनाया जाएगा, जबकि गीले कचरे से वार्मिंग कंपोस्ट बनाया जाएगा। ज्यूरी पंचायत के 11 वार्डों में नौ से 10 वार्डों तक सफाई कर्मी पहुंचने शुरू हो गए हैं। 2015 में जिले की निर्मल पंचायतों में ज्यूरी पंचायत अव्वल रही थी, लेकिन वर्तमान में सफाई व्यवस्था दयनीय बनी हुई थी। अब फिर से सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। ज्यूरी पंचायत प्रधान राजकांता ने बताया कि सूखा और गीला कूड़ा घर से उठाना शुरू कर दिया है। हिमालयन फाउंडेशन को पूरी पंचायत में स्वच्छता का काम दिया है। सफाई कर्मी सुबह गाड़ी लेकर पूरी पंचायत क्षेत्र में जाते हैं। सीटी बजा कर लोगों को कूड़ा देने का संकेत करते हैं। पंचायत ज्यूरी में स्वच्छता सुनिश्चित करवाना चाहती है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी लोगों से पंचायत का सहयोग करने की अपील की है। जनता के सहयोग से ही ज्यूरी पंचायत को स्वच्छ बनाया जा सकता है।