{"_id":"681b3b0fff08395c0a024761","slug":"a-meeting-was-held-in-rampur-panchayat-samiti-hall-under-the-chairmanship-of-bdc-member-sarojini-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-134525-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंड जारी होने के बाद भी पंचायतों में लटके विकास कार्य : सरोजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंड जारी होने के बाद भी पंचायतों में लटके विकास कार्य : सरोजनी
विज्ञापन
रामपुर पंचायत समिति हाल में बीडीसी सदस्य सरोजनी की अध्यक्षता में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पंचायत समिति हाल में बुधवार को बीडीसी सदस्य सरोजनी ठाकुर की अध्यक्षता में सदस्यों ने बैठक की। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पिछले पांच सालों से पंचायतों में लटके विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बीडीसी सदस्यों ने कहा कि उनके वार्डों में पांच सालों को कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, जबकि खंड विकास कार्यालय से विकास कार्यों के लिए फंड भेजा गया है। पंचायतों की नाकामी के चलते कई विकास कार्य लटके हुए हैं। कई पंचायतों में शौचालय, स्ट्रीट लाइटें, महिला भवन और युवक मंडल भवन सहित खेल मैदानों के कार्य लटके हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि पंचायतों में बीडीसी के माध्यम से जिल कार्यों के लिए बजट पास हुआ है, उनका काम जल्द शुरू किया जाए। बीडीओ रामपुर राजेंद्र नेगी ने बताया कि लंबित कार्यों को छह महीने के अंदर जल्द निपटाने के लिए सभी पंचायतों के प्रधानों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई पंचायतों में बजट होने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सभी प्रधानों से अपील की है कि लटके विकास कार्यों को जल्द निपटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को जल्द गति देने के लिए 19 मई को दोबारा बैठक होगी, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में पंचायत समिति सदस्य देश दीप गौतम, यशपाल पालसरा, सुदेश, सुभाष, वीना, चिंता, चंपा और मीरा मौजूद रहे।