फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A meeting of the Teachers' Cell of the BJP's Nirmand Mandal

Rampur Bushahar News: सनातन धर्म के प्रचार प्रसार पर चर्चा

Sun, 21 Jun 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A meeting of the Teachers' Cell of the BJP's Nirmand Mandal
निरमंड में भाजपा मंडल शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : भाजपा
निरमंड (कुल्लू)। भाजपा मंडल निरमंड के शिक्षक प्रकोष्ठ की एक बैठक जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक गजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। भाजपा मंडल निरमंड शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश शर्मा ने बताया कि बैठक में समाज में भारतीय इतिहास के बारे में फैलाई जा रही गलत भ्रांतियों और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक स्वर में भारतीय इतिहास के बारे में और सनातन धर्म के प्रति सच्ची, वास्तविक जानकारी समाज के प्रत्येक नागरिक तक उपलब्ध करवाने पर बल दिया। बैठक में भाजपा मंडल निरमंड शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश शर्मा, सहसंयोजक मौहर सिंह वर्मा, ताबे राम शर्मा, सुंदर वर्मा, लाल चंद, वेद राम, भाजपा मंडल निरमंड के नगर सदस्य प्रेम ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article