{"_id":"693042db2e8107438800c01e","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-barvi-of-kotkhai-burning-two-large-houses-of-eight-families-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-149368-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई के बड़वी में भीषण अग्निकांड, आठ परिवारों के 50 कमरों वाले दो बड़े मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई के बड़वी में भीषण अग्निकांड, आठ परिवारों के 50 कमरों वाले दो बड़े मकान राख
विज्ञापन
कोटखाई के बड़वी गांव में आग की भेट चढ़ा मकान। संवाद
कमरों में रखे गहने, कपड़े, दस्तावेज, घरेलू सामान सहित सब कुछ आग की भेंट चढ़ा
पीड़ित परिवारों को करीब सात करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेजी
कोटखाई (रोहड़ू)।
गरावग पंचायत के बड़वी गांव में भीषण अग्निकांड मेंं आठ परिवारों के दो बड़े मकान जलकर राख हो गए। इन दो मकानों में 50 कमरे थे, जिनमें रखे जेवरात, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान समेत सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवारों को करीब सात करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की शुरुआत प्रकाश सांवत के मकान से हुई। अचानक उठे तेज धुएं और लपटों को काबू करने में परिवार के सदस्य असमर्थ रहे। कुछ ही मिनटों में आग फैल गई। पीड़ितों में प्रकाश सांवत, प्रताप सांवत, बालवीर सांवत, सुरेश सांवत, मूरतू देवी पत्नी जोबन दास, राजेंद्र, प्रवीण और अमित के परिवार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कोटखाई से दमकल विभाग की टीम लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। इसके बाद चमैन, जुब्बल और रोहड़ू से भी अग्निशन वाहन पहुंचे। आग को काबू में करने की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। गांव में देर शाम तक जलने की गंध और धुएं के गुबार उठते दिखाई देते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार घटना में लगभग सात करोड़ रुपये का भारी नुकसान आंका गया है। परिवार के सदस्य घरों से कुछ भी नहीं बचा सके। नायब तहसीलदार कोटखाई, कलम सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के रूप में प्रति परिवार पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। साथ ही बेघर हुए परिवारों के ठहरने की गांव में ही व्यवस्था कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे को क्षेत्र की हालिया समय की सबसे बड़ी आग की घटना बताया। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सरकार और प्रशासन से शीघ्र अतिरिक्त मदद की मांग की है।