फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A joint team of various departments inspected Darkali Panchayat.

Rampur Bushahar News: धंस रहे शरनाल गांव को बचाने के लिए जल्द शुरू होंगे काम

Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A joint team of various departments inspected Darkali Panchayat.
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भूस्खलन प्रभावित शरनाल गांव का किया निरीक्षण। स्रोत : जागरूक प
दरकाली पंचायत में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम दरकाली पंचायत में वर्ष 2023 से भूमि धंसनी शुरू हुई थी। इस समस्या से ग्रामीण परेशान थे। अब दरकाली के शरनाल गांव में जल्द सुरक्षा को लेकर काम होंगे। भूस्खलन की चपेट में आए शरनाल गांव में विभिन्न विभाग अपने स्तर पर काम करेंगे। संयुक्त विभागों की टीम ने लगातार धंस रहे शरनाल गांव का दौरा किया और राहत कार्यों की रूपरेखा तैयार की। क्षेत्र में हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे। वीरवार को प्रशासनिक अधिकारी, भू संरक्षण, लोक निर्माण विभाग और खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने दरकाली पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। विभागों की संयुक्त टीम ने मौके जायजा लेकर सुरक्षा कार्यों का खाका तैयार किया है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2023 से यह गांव लगातार धंस रहा है, लेकिन यहां भूस्खलन रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस बरसात में भी गांव का एक हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया। यदि समय रहते भूस्खलन को रोकने के प्रयास होते, तो इस बरसात में नुकसान न होता। भूमि धंसने से दो परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं, जबकि समूचा शरनाल गांव इससे प्रभावित है। मौके पर आई टीम ने गांव की मौजूदा हालत पर चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव के ठीक ऊपर सड़क का पूरा पानी रिस रहा है। यदि वहां पानी की निकासी नालियां और कलवर्ट बनाए जाएं, तो पानी का रिसाव होना बंद हो जाएगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने कलवर्ट लगाने और जल निकासी नालियों के निर्माण की बात कही। भूसंरक्षण विभाग के पास भूमि कटाव को रोकने का कार्य होता है, लेकिन बजट के अभाव में वह कुछ नहीं कर पाया। विभाग ने नुकसान को रोकने के लिए 50 लाख का एस्टीमेट बनाया था। खंड विकास कार्यालय की ओर से मौके पर सुरक्षा दीवार और अन्य कार्य किए जाएंगे। भू संरक्षण अधिकारी रामपुर करण गुलेरिया ने बताया कि जल्द ही इस भूस्खलन को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। दरकाली पंचायत प्रधान गुलजारी लाल सानी ने कहा कि संयुक्त विभागीय टीम ने शरनाल गांव का जायजा लिया है। धंस रही जमीन को रोकने के लिए सभी विभागों ने हामी भरी है। ग्रामीण अब कार्य शुरू होने के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article