फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A house hit by a landslide in Theog was razed to the ground

Rampur Bushahar News: ठियोग में भूस्खलन की चपेट में आया मकान हुआ जमींदोज

Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A house hit by a landslide in Theog was razed to the ground
गांव कढ़ेवग बलग का दो मंजिला मकान भूस्खलन की  चपेट में
36 लाख का कर्ज लेकर बनाया मकान, आपदा की भेंट चढ़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के कढ़ेवग गांव में एक मकान पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गया है। सैंज-गिरी पुल सड़क पर हुए भूस्खलन से कढ़ेवग बलग निवासी दो भाइयों जय सिंह और ज्ञान सिंह ठाकुर का दो मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया है। बैंक से 36 लाख रुपये का कर्ज और अन्य संसाधनों से पैसा इकट्ठा कर दो मंजिला मकान बनाया था, जो भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गया। दो परिवारों के सिर से अब छत छिन गई है और परिवार के सामने जीवन यापन का संकट गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने प्रदेश सरकार से राहत की गुहार लगाई है। सात से आठ बिस्वा जमीन पर बना यह मकान अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन मालिकों ने बताया कि इस आपदा से उन्हें करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मकान के पिछली तरफ से आई कई टन वजनी मिट्टी से मकान के दोनों मंजिलों के लेंटर टूट गए हैं। मिट्टी के वजन के कारण दीवारें ढह गई हैं। जय सिंह ने बताया कि उन्होंने इस भवन को बनाने के लिए बैंक से 36 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जबकि बाकी धनराशि विभिन्न स्रोतों से जुटाई थी। अब उनके सामने इस कर्ज को चुकाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बलग के पटवारी सत्यपाल मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद पटवारी ने भवन को असुरक्षित घोषित कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके बाद प्रशासन ने दोनों परिवारों को भवन से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवा दिया। इस दौरान उन्हें तात्कालिक राहत के रूप में पांच-पांच हजार रुपये नकद और एक-एक तिरपाल प्रदान किया है। पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार भवन को करीब 80 प्रतिशत नुकसान हो चुका है और अब इसके खड़ा रहने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article