{"_id":"607c5b518ebc3e8d904e9c5d","slug":"a-house-damaged-due-to-lightning-in-theog-rampur-hp-news-sml367860111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियाग उपमंडल के मुंडू गांव में बिजली गिरने से एक मकान और गोशाला का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मेहर सिंह का परिवार खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में था कि अचानक गड़गड़ाहट की आवाज के साथ बिजली गिरी।
इससे मुंडू गांव के निवासी मेहर सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गोशाला में बंधे दो मवेशी भी चपेट मेें आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय घायल हुई है।
मुंडू गांव के वार्ड सदस्य दलीप वर्मा ने बताया कि मुंडू के वार्ड नंबर 3 में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद को लेकर सरकार से गुहार लगाई है। इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है, जबकि दो पशु आसमानी बिजली की चपेट में आए हैं ।