{"_id":"67f26ab96292d114a30af125","slug":"a-garbage-plant-will-be-built-near-chati-edit-tunnel-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-132768-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जगातखाना-चाटी को जल्द मिलेगी कूड़े-कचरे से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जगातखाना-चाटी को जल्द मिलेगी कूड़े-कचरे से राहत
विज्ञापन
चाटी एडिट टनल के पास बनाया जाएगा कूड़ा संयंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगते जगातखाना पंचायत के सैकड़ों लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। जगातखाना और चाटी सहित आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए चाटी एडिट टनल के पास कूड़ा संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। पंचायत ने चाटी के पास कुन्नू एडिट टनल के पास कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जगातखाना और चाटी क्षेत्र में लोगों ने जगह-जगह कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है। पंचायत ने गंदगी फैलाने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए है। इसके बावजूद लोग नाले और खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। वर्तमान में जगातखाना और चाटी में आबादी बढ़ी है। इसमें कई लोग सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे है। वहीं, कुछ संख्या कॉलेज और स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र वर्ग की है।
जल्द ही चाटी में कूड़ा संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। कुन्नू एडिट टनल चाटी के पास तीन कमरों का शेड बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है। एफआरए की प्रकिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द तीन कमरे का शेड तैयार होने के बाद कूडा संयंत्र प्लाॅट का निर्माण किया जाएगा। - सतीश शाह, प्रधान, जगातखाना पंचायत