फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A five kilometer long jam occurred from Rampur bus stand to Dakoldh

Rampur Bushahar News: मेले की भीड़ ने जाम किए वाहनों पहिये, अड्डे से भी देरी से निकलीं बसें

Thu, 25 Dec 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A five kilometer long jam occurred from Rampur bus stand to Dakoldh
रामपुर के नए बस अड्डे में जाम से जूझते रहे हजारों लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
लाइव : रामपुर बस अड्डे से डकोलढ़ तक लगा करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन

. बस अड्डे में भी बढ़ी जाम की समस्या,
. लवी मेले के कारण दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही ट्रैफिक व्यवस्था
.
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में करीब डेढ़ माह से सजा लवी मेला अब यातायात व्यवस्था में रोड़ा बन गया है। वीरवार को छुट्टी के दिन मेले की भीड़ ने वाहनों के पहिये जाम कर दिए। हालात ये रहे कि बस अड्डे से भी बसें देरी से रूट पर निकलीं। मेले के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है, जिस कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। वीरवार को भी मेले में आई भीड़ के कारण कई घंटे जाम लगा रहा। बस अड्डे से लेकर खोपड़ी तक करीब पांच किलोमीटर नेशनल हाईवे-पांच पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ी। 10 मिनट के सफर में लोगों को करीब एक घंटे का समय लग गया। शहर का नया बस अड्डा भी जाम से सिकुड़ गया और स्थिति सामान्य होते होते कई घंटे का समय लगा। लवी मेला मैदान से व्यापारी हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। व्यापारी मेले से जाने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिस कारण शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। सामान सस्ता होने की सोच में लोग काफी संख्या में मेला मैदान पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी छुट्टी के कारण मेले में काफी भीड़ थी। स्थिति यूं हुई कि मेला मैदान में तिल धरने तक को जगह नहीं थी। मेले का अंतिम दिन होने के कारण शहर में अव्यवस्था का आलम पूरी तरह से हावी रहा। जाम ने पूरे रामपुर को जकड़ कर रख दिया। शहर के नए बस अड्डे से लेकर मेला मैदान, एनएच-पांच मुख्य शहर से लेकर डकोलढ़ तक वाहन जाम में फंस गए। करीब पांच किलोमीटर नेशनल हाईवे-पांच पर घंटों वाहन चालक परेशानी झेलते दिखे। हैरानी की बात है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इक्का-दुक्का पुलिस जवान ही तैनात दिखे। अभी भी मेले को समेटने में कम से कम 4 से 6 दिन लग जाएंगे। शहर में बीते कई दिनों से जाम की स्थिति काफी बढ़ गई है। ऐसे में परिवहन सेवाओं पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। वीरवार को ग्रामीण और लंबे रूटों पर चलने वाले बसें दो से तीन घंटे देरी से चली। आलम यूं हो गया कि नए बस अड्डे में वाहनों की कतारें लग गईं। समूचा बस अड्डा भी जाम से जूझता रहा। समय पर न तो बाहर से आने वाली बसें बस अड्डा पहुंच पाईं और न ही उन्हें समय पर गंतव्य पर भेजा जा सका।


लवी मेले के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। वीरवार को बस अड्डे में भी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में बसों को दो से तीन घंटे की देरी के बाद रूटों पर भेजा गया। -स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर

रामपुर के नए बस अड्डे में जाम से जूझते रहे हजारों लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

रामपुर के नए बस अड्डे में जाम से जूझते रहे हजारों लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

रामपुर के नए बस अड्डे में जाम से जूझते रहे हजारों लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

रामपुर के नए बस अड्डे में जाम से जूझते रहे हजारों लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article