फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A Dussehra fair will be held at the royal court

Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा की स्टार नाइट में कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल

Sun, 13 Sep 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A Dussehra fair will be held at the royal court
सराहन में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक करते आयोजक कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत : कमेट
राज दरबार में सजेगा दशहरा मेला, नलाटी स्टेडियम में होंगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर )।
जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले की स्टार नाइट में प्रदेश के मशहूर लोक गायक कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे। दशहरा मेले की स्टार नाइट का आयोजन इस वर्ष सराहन पंचायत की ओर से किया जा रहा है। सराहन में 20 से 23 अक्तूबर तक दशहरा मेला मनाया जाएगा। मेले में करीब डेढ़ दर्जन देवी-देवता भाग लेंगे। सराहन पंचायत के प्रधान सोहन पांटू ने बताया कि दशहरा मेला राज दरबार में ही सजेगा। मेले में रात्रि संध्या के कार्यक्रम स्थान कम होने की वजह से इस बार नलाटी स्टेडियम में किया जा रहा है। बाकी सभी कार्यक्रम पहले की तरह तय स्थानों पर ही किए जाएंगे। सराहन दशहरा मेला ऐतिहासिक समय से राजदरबार के प्रांगण में ही होता आया है और इस बार भी मेला यहीं मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed