फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A delegation of the Spokesperson's Association met Education Minister Rohit Thakur.

प्रधानाचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरी करे सरकार : संघ

Sun, 19 Oct 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A delegation of the Spokesperson's Association met Education Minister Rohit Thakur.
मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत्र : संघ।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

प्रवक्ताओं की प्रमुख मांगों को पूरा करने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रोहड़ू में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। इस दौरान प्रवक्ताओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों और मांगों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरी करने की मांग रखी। संघ ने बताया कि लंबे समय से प्रवक्ताओं की पदोन्नति लंबित है। इससे विद्यालयों में प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने स्कूलों को सीबीएसई के अंतर्गत लाने का स्वागत किया। साथ ही आग्रह किया प्रवक्ताओं का अलग कैडर न बनाया जाए और उपमंडल स्तर पर एक ही स्कूल को सीबीएसई का दर्जा दिया जाए। संघ ने बताया कि यदि प्रवक्ताओं के दो अलग-अलग कैडर बनाए जाएंगे, तो इससे शिक्षकों के बीच असमानता और भ्रम की स्थिति पैदा होगी। संघ ने हाल ही में लागू किए गए क्लस्टर सिस्टम का स्वागत करते हुए कहा कि यह व्यवस्था विद्यालयों के बीच समन्वय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही यह भी आग्रह किया कि प्राथमिक विद्यालयों में सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। बिना स्टाफ की पूर्ति के क्लस्टर सिस्टम का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना प्रधानाचार्य के पदों को भरे क्लस्टर प्रणाली का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना प्रधानाचार्य वाले विद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार से मांग उठाई कि सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए ताकि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके। जिला अध्यक्ष देवेंद्र लक्टू ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर सलाहकार विकेश जनारथा, मुख्य लेखा परीक्षक सुशील चौहान, एक्शन कमेटी अध्यक्ष डॉ. उमेश दाऊटू, पंजाब एडवाइजर कमेटी अध्यक्ष जीवन नेगी, वेब सचिव विनोद कायथ, सह सचिव संदीप आजाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव सूद, अनिल कालटा, प्रमोद शर्मा, देविसरण और अमित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article