{"_id":"6aaaa338fbcd61b08109a755","slug":"a-cleanliness-drive-will-be-conducted-every-month-under-the-jaan-hai-to-jahan-hai-campaign-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169907-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जान है तो जहान है अभियान के तहत हर माह चलेगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जान है तो जहान है अभियान के तहत हर माह चलेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
आनी प्रशासन ने विभागों, पंचायतों और शिक्षण संस्थानों को सौंपी जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति और आपदा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक अभियान जान है तो जहान है शुरू किया है। इस संबंध में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालय अध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, केंद्र मुख्य शिक्षकों और पंचायत प्रधानों को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को साथ जोड़कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना है। इसके अलावा भविष्य की चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए व्यापक आपदा प्रबंधन योजना को अपनाने पर भी जोर दिया गया है। अभियान के तहत हर माह के अंतिम शनिवार को सभी पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य शासकीय संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें महिला मंडल, युवक मंडल, मंदिर समितियां, नागरिक समाज, ईको क्लब और एनएसएस इकाइयां सहयोग करेंगी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ जल स्रोतों की सफाई और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने के लिए भी विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बरसात के मौसम में पंचायतों में व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित स्टेकहोल्डर्स की रहेगी। वन विभाग और पंचायतें मिलकर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य को आगे बढ़ाएंगी।