फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A campaign started in the name of a tree mother from Ghasi village of Kotkhai area.

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना आवश्यक : चेतन

Fri, 09 Aug 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
बरागटा ने कोटखाई क्षेत्र के घासी गांव से एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान का जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आगाज हो गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कोटखाई क्षेत्र के घासी गांव से अभियान का स्थानीय ग्रामीणों के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान चेतन बरागटा ने कहा कि अभियान के तहत भाजपा हर बूथ पर पौधे रोपेगी। प्रदेश भाजपा संगठन ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर पर कम से कम 50-50 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय है, लेकिन वन आवरण बढ़ाकर हम इस पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। चेतन ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ हमें उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए। प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाएं चिंता का विषय है, जिसके लिए हमें पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देना होगा। पहाड़ी क्षेत्रों के लोग वनों के महत्व को भली भांति समझते हैं, लेकिन आदर्श जलवायु को बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ वन आवरण के संरक्षण की भी हमें आवश्यकता है। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के संयोजक अशोक जस्टा, रविंद्र, यशवीर जस्टा, मोहिंदर चौहान, संदीप गांगटा, चेतन कड़ेईक, सुनीता घालटा, राजेश चौहान और सुरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed