फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A box of cherries from Kotgarh sold for Rs 2,300 in Delhi

Rampur Bushahar News: कोटगढ़ की चेरी का डिब्बा दिल्ली में 2,300 रुपये में बिका

Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A box of cherries from Kotgarh sold for Rs 2,300 in Delhi
कोटगढ़ की चेरी। संवाद
फसल कम होने से बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कोटगढ़ क्षेत्र की चेरी का एक डिब्बा दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में 2,300 रुपये में बिका है। कोटीधार की निशा चौहान ने चेरी की फसल दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी भेजी थी। वहां सरस्वती लक्ष्मी फ्रूट कंपनी ने चेरी के एक किलोग्राम के डिब्बे को 2,300 रुपये में खरीदा। बागवान निशा चौहान को छह डिब्बों के 13,800 रुपये मिले हैं।सरस्वती लक्ष्मी फ्रूट कंपनी के समन्वयक दुर्गा चौहान ने बताया कि अच्छी किस्म की चेरी की मांग हमेशा बनी रहती है। अच्छी किस्म की चेरी के साथ उसकी पैकिंग भी काफी मायने रखती है। बागवानों को चेरी की गुणवत्ता और पैकिंग पर हमेशा विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे पिछले हफ्ते भी 1,800 से दो हजार रुपये की बिकी है। अब इसके दाम और बढ़े हैं। पिछले साल भी दो हजार रुपये तक चेरी का डिब्बा बिका था। दाम बढ़ने का मुख्य कारण फसल का कम होना भी है। उन्होंने बागवानों से अपील है कि कच्चा फल तोड़कर न भेजें। फलों का समय पर ही तुड़ान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article