{"_id":"6a05b9edc60dd0c6a7047240","slug":"a-bolero-camper-fell-into-the-sutlej-river-from-the-kut-kyav-road-killing-the-driver-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160230-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कूट-क्याव सड़क से सतलुज नदी में \nगिरी बोलेरो कैंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कूट-क्याव सड़क से सतलुज नदी में गिरी बोलेरो कैंपर, चालक की मौत
विज्ञापन
कूट-क्याव सडक़ से दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो कैंपर के उड़े परखचे। संवाद
सुरू में विद्युत परियोजना में कार्यरत शिशुपाल सुबह ड्यूटी के लिए निकला था
घर से एक किलोमीटर दूर वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की कूट-क्याव सड़क से वीरवार सुबह एक बोलेरो कैंपर 500 मीटर नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वीरवार को सुबह करीब 6:15 बजे गानवी के शिशुपाल पुत्र रूप सिंह अपनी कैंपर में ड्यूटी के लिए सुरू जा रहे थे। वह सुरू में विद्युत परियोजना में कार्यरत था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर क्याव के पास की चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खोया और कैंपर सड़क से अनियंत्रित होकर सतलुज नदी के किनारे जा गिरी। हादसे के समय चालक शिशुपाल को गाड़ी से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया और वह वाहन समेत सतलुज नदी में जा गिरा। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी ज्यूरी को हादसे की सूचना दी। ज्यूरी से हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से शव को सड़क तक पहुंचाया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिशुपाल अपने पीछ दो बच्चे, पत्नी और मां-बाप को छोड़ गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।