फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A bear attacked and killed a Jersey cow in Jaguni village.

Rampur Bushahar News: जगूणी गांव में भालू ने जर्सी गाय पर हमला कर उतारा मौत के घाट

Tue, 21 Oct 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
तीन महीने से नोगवैली में जंगली भालू का आतंक
विज्ञापन

भोजन की तलाश में दिनदहाड़े पहुंच रहे रिहायशी क्षेत्रों में
डर के साए में जी रहे हजारों बाशिंदे, ग्रामीणों में दहशत
बीते माह भी महिला और पुरुष पर किया था जानलेवा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की नोगवैली में तीन महीने से भालू के आतंक से लोग दहशत में हैं। भालू दिनदहाड़े रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग वन विभाग से भालू की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं। सोमवार सुबह 8:00 बजे डंसा पंचायत में जगूणी गांव से कुछ दूर लायक राम की जर्सी गाय पर भालू ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लायक राम ने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन रक्षक सरजीत सिंह ने मौके का जायजा लिया। इससे पहले कराली गांव में एक महिला और पुरुष पर भालू ने हमला किया था। भालू के हमले से वे बुरी तरह घायल हुए थे। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर गांव के आसपास भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित किया था, लेकिन आज तक भालू पिंजरे की कैद में नहीं आया। इन दिनों क्षेत्र में सर्दियों में पशुओं को चारा एकत्रित करने के लिए घास कटाई का काम जोरों-शोरों से चला हुआ है। महिलाओं ने खेतों और घासनियों में घास कटाई का काम छेड़ रखा है, लेकिन भालू के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि जंगली भालू को पकड़ने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिन जंगली भालू के आतंक की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों को ग्रुप बनाकर रात के समय गश्त लगाकर भालू की नाकेबंदी करनी चाहिए। इसके साथ गांव के आसपास पटाखे फोड़ने से भी जंगली जानवरों को भगाया जा सकता है। पशुपालकों को गोशाला के पास शाम के समय गोबर के उपले जलाने चाहिए। इसके धुएं के फैलने से भी भालू पास नहीं आते। पशुशाला में पक्के दरवाजे लगवाएं। इसके लिए कृषि विभाग के पास लोहे के दरवाजे उपलब्ध हैं। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गांव में विभागीय कर्मचारियों को समय-समय पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article