{"_id":"141-56972","slug":"Rampur-56972-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन में 400 पेटी अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन में 400 पेटी अवैध शराब पकड़ी
Rampur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग कुमारसैन की टीम ने शुक्रवार को कुमारसैन के निकट राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर देथल में चैकिंग के दौरान एक टैंपो में अवैध रूप से ले जाई जा रही अवैध शराब की करीब चार सौ पेटियां बरामद की हैं।
आबकारी एवं कराधान निरीक्षक कुमारसैन नूतन ठाकुर ने बताया कि देथल में जांच के लिए एक टैंपो नंबर एचपी 51बी 0753 को रोका गया। इसर्में इंटें भर कर ले जाई जा रही थी, लेकिन जांच के दौरान ईंटाें के नीचे देखा तो उसमें ईंटाें की केवल मात्र एक लेयर थी, जबकि उसके नीचे शराब की पेटियां भरी पड़ी थी। उन्हाेंने बताया कि टैंपो शिमला से रामपुर की ओर जा रहा था। मौके पर पहुंची कुमारसैन पुलिस ने टैंपो चालक हेतराम को मौके से हिरासत में लिया और शराब अपने कब्जे में ली। इस दौरान आबकारी एवं कराधान कुमारसैन के इंस्पेक्टर के साथ देवराज और पुलिस टीम में एसएचओ कुमारसैन राजेंद्र कुमार और पुलिस दल मौके पर मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।