फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नप के शॉपिंग परिसर में समस्याओं के अंबार

नप के शॉपिंग परिसर में समस्याओं के अंबार

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद की ओर से बस अड्डा ठियोग के पास बनाए गए शॉपिंग परिसर में हर ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। इसके कारण आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस बारे में बई बार नगर परिषद से भी दस बारे में शिकायत की। इसके बाद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।
हालत ऐसी है कि पूरे भवन में गंदगी ही गंदगी फैली हुई। भवन को तो बनाकर जनता के हवाले पिछले कई साल पहले कर दिया गया है। यहंा लोगों को सुविधा के नाम पर शौचालय तक नहीं है। हालत ऐसी है कि लाखों की लागत से बना यह भवन भी खस्ताहाल है। सीड़ियों पर घास जमी हुई है। परिसर के पिछले भाग में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस भवन में नगर परिषद की ओर से 27 दुकानों का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन

यहां कारोबार करने बानी, रीना, राय ने बताया कि जब से वह यहां पर दुकान चला रही है। सफाई की व्यवस्था को लेकर कई मर्तबा नगर परिषद को सूचित भी कर चुकी है। कोई हल नहीं निकाला गया है। आज यहां हालात ऐसे है कि कई जगहों के कूड़े को ढेर है। कारोबारी धर्म प्रकाश ने बताया कि यहां भवन में गंदगी को लेकर कई मर्तबा शिक ायत करने पर भी कोई हल नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के उपाध्यक्ष विवेक थॉपर ने बताया कि परिसर में कारोबारियों की परेशानी को लेकर स्वयं दौरा करेंगे। थोड़ी ही दूरी पर शौचालय की व्यवस्था है। साथ ही सफाई को लेकर भी जांच का उन्होंने दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed