{"_id":"141-56179","slug":"Rampur-56179-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगल में पिकअप गिरी, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंगल में पिकअप गिरी, दो घायल
Rampur
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किंगल में एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 4:15 बजे पिकअप जीप एचपी 06ए 3658 नारकंडा से नीरथ जाते समय किंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार सतीश नेगी पुत्र मस्तराम गांव पनेवल तहसील रामपुर और धर्मपाल निवासी रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल धर्मपाल को आईजीएमसी रेफर किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुमारसैन राजेेंद्र कुमार ने बताया के दुर्घटना के कारणाें की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
