फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सुन्नी जोन ने कबड्डी में जुब्बल को हराया

सुन्नी जोन ने कबड्डी में जुब्बल को हराया

Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रावमापा पदम (छात्र) में छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। सात सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिमला के 11 खंडों के 42 स्कूलों की 600 छात्राएं भाग ले रही हैं। सात दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, हॉकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद के अध्यक्ष दीपक सूद ने की। उन्होंने स्कूली छात्राओं द्वारा किए गए मार्चपास्ट की भी सलामी ली। पहले दिन कबड्डी मैच जुब्बल खंड और सुन्नी खंड के मध्य खेला गया, जिसमें सुन्नी ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि दीपक सूद ने कहा कि खेलकू द प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर में किया जा रहा है, जोकि गौरव की बात है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में नए जोश व उत्साह का संचार होता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 51 हजार की राशि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन सचिव एवं प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरराकेश वशिष्ठ ने कहा कि प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्ंिसग, हॉकी, हैंडबॉल, योगा व एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सांस्कृ तिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें भाषण, समूहगान, वाद्य संगीत व एकांकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन समारोह सात सितंबर होगा। समापन समारोह के दौरान मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल शिरकत करेंगे। इस दौरान रामपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र कश्मीरी, आत्मा राम कैदारटा, समाजसेवी मदन भारती, एडीपीईओ योगेंद्र, शारीरिक शिक्षक संजय व गोपी राम मेहता के अतिरिक्त जिला शिमला के समस्त खंडों के शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed