{"_id":"141-39489","slug":"Rampur-39489-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में नाले की चपेट में चार घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में नाले की चपेट में चार घर
Rampur
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। मूसलाधार बारिश के चलते पुलिस चौकी के साथ नाले ने उग्र रूप धारण कर लिया। इससे यहां चार घरों को नुकसान पहुंचा है। जबकि, पुलिस चौकी के साथ चार अन्य घरों को भी खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस चौकी के साथ चार घरों को भी खाली करवा दिया है। इसके अलावा बाजार में खड़ी एक पिकअप भी मलबे में दब गई है। मिली जानकारी के अनुसार सांगला बाजार से गुजरने वाले नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इससे यहां के प्रताप नेगी, संतुक लाल, श्याम सुंदर नेगी और अशोक नेगी के मकान की दीवारें टूट गईं। जबकि, यहां स्थित पुलिस चौकी के साथ चार अन्य लोगों के मकानों को खतरा बना हुआ है। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने सभी घरों और पुलिस चौकी को खाली करवा दिया है। इसके अलावा यहां खड़ी एक पिकअप गाड़ी भी मलबे में दब गई है। इधर, टापरी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि साथ लगते नाले में बाढ़ आ जाने से जहां चार घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं कई घरों को खतरा बना हुआ है। उन्हाेंने बताया कि नाले के साथ लगते घरों सहित पुलिस चौकी को भी खाली कर दिया गया है।
विज्ञापन